ब्रेकिंग
साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

लालगंज से संग्रामगढ़ हाईवे के पुर्ननिर्माण के लिए करोड़ों की सौगात लाने पर क्षेत्रीय विधायक का जगह जगह हुआ गर्मजोशी से स्वागत।

कैम्प कार्यालय पर पंचायत प्रतिनिधियों व सभासदों तथा व्यापारियों ने लालगंज संग्रामगढ़ हाईवे परियोजना के लिए करोड़ों की सौगात प्रदान करने के लिए विधायक आराधना मिश्रा मोना का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

लालगंज से संग्रामगढ़ हाईवे के पुर्ननिर्माण के लिए करोड़ों की सौगात लाने पर क्षेत्रीय विधायक का जगह जगह हुआ गर्मजोशी से स्वागत।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लालगंज, प्रतापगढ़; 5 दिसम्बर।

कैम्प कार्यालय पर पंचायत प्रतिनिधियों व सभासदों तथा व्यापारियों ने लालगंज संग्रामगढ़ हाईवे परियोजना के लिए करोड़ों की सौगात प्रदान करने के लिए विधायक आराधना मिश्रा मोना का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा है कि रामपुर खास में ढांचागत विकास को मजबूती प्रदान कर इसे विकास की अनवरत चमक प्रदान की जाती रहेगी। उन्होंने कहा कि यहां राज्य एवं केन्द्र की सभी ग्रामीण विकास से जुड़ी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में मंजूरी दिलाते हुए सुदृढ़ विकास का उनका संकल्प तेजी से साकार होता दिखेगा।

रविवार को क्षेत्र में एक दिवसीय दौरे पर पहुंची विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कैम्प कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं तथा नगर के सभासदों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि हाईवे सड़क परियोजनाओं को भी लकदक बनाते हुए क्षेत्र के सभी पुरवों और मजरों में शत प्रतिशत विद्युतीकरण को प्राथमिकता देने का उद्देश्य भविष्य के रामपुर खास को रोजगार तथा लघुउद्योग के क्षेत्र मंे बहुआयागी वातावरण के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाना है।

विधायक मोना ने बाबा घुइसरनाथ धाम को सभी तीर्थ स्थलों से आवागमन के क्षेत्र में केन्द्रित सुविधा से लैस बनाने पर जोर देते हुए कहा कि लालगंज से संग्रामगढ़ हाईवे पर अड़तीस करोड़ की लागत से पुर्ननिर्माण कराने से बाबा धाम से चित्रकूट धाम की आस्था को भी मजबूती मिल सकेगी।

विधायक मोना ने पार्टी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में संचालित हो रहे विकास कार्यों में तेजी में सहयोग के साथ जरूरतमंद की हर संभव मदद के लिए अभियान जारी रखने को कहा।

उन्होंने लालगंज नगर पंचायत के सभासदों के साथ संवाद में कहा कि टाउन एरिया को नगरीय विकास के सर्वश्रेष्ठ माडल के साथ आदर्श बनाया जायेगा।

संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्रा व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। संयोजन ब्लाक प्रमुख इं. अमित सिंह पंकज व चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने किया।

सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू ने स्वागत तथा चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी ने आभार जताया। इधर दौरे पर पहुंची विधायक मोना का क्षेत्र के अगई मोड़, रायपुर तियाई, वर्मानगर, धधुवागाजन में भी ग्रामीणों द्वारा गर्म जोशी से स्वागत हुआ दिखा।

इस मौके पर विकास मिश्र, पवन शुक्ला, पप्पू तिवारी, धर्मपाल सरोज, दारा सिंह, आशीष जायसवाल, मुरलीधर तिवारी, छोटेलाल सरोज, शैलेन्द्र मिश्र, शेरू खां, रामू मिश्रा, इं. अतुल शुक्ल, अभिनव शुक्ल, सिंटू मिश्रा, इं0 सुनील पाण्डेय, राजू पाण्डेय, विनय पाण्डेय, रामचन्द्र तिवारी, जयसिंह, विन्देश्वरी पटेल, टिल्लू सिंह, धर्मेन्द्र मिश्र आदि रहे।

क्षेत्र के वर्मानगर तिराहे पर विधायक मोना लोगों से मुलाकात कर रही थी तभी उनकी नजर ठण्ड से कांप रही एक बच्ची पर जा टिकी। आराधना मिश्रा मोना बच्ची के पास स्वयं पहुंच गयी। उसे दुलारा पुचकारा। बच्ची ने अपना नाम गौरी बताया। तब विधायक ने उसे पहले मिठाई खिलवायी और अपने साथ दुकान पर ले जाकर स्वयं उसे गर्म कपड़े खरीदवाये। विधायक मोना की ममतामई पहल की बाजार में लोगों की जुबान पर प्रसशंसा भी होती दिखी।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button