ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

त्रिवेणी ग्रामोद्योग उत्थान समिति एवं लोकरंजन प्रकाशन प्रयागराज का साहित्यकार सम्मान समारोह सम्पन्न।

उक्त कार्यक्रम गंगानाथ झा परिसर में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में त्रिवेणी ग्रामोद्योग उत्थान समिति एवं लोकरंजन प्रकाशन द्वारा आयोजित किया गया।

त्रिवेणी ग्रामोद्योग उत्थान समिति एवं लोकरंजन प्रकाशन प्रयागराज का साहित्यकार सम्मान समारोह सम्पन्न।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रयागराज। 2 नवम्बर।

उक्त कार्यक्रम गंगानाथ झा परिसर में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में त्रिवेणी ग्रामोद्योग उत्थान समिति एवं लोकरंजन प्रकाशन द्वारा आयोजित किया गया।

साहित्यकार सम्मान समारोह 2025 में देश भर से आए हुए साहित्यकारों को उनकी कृतियों पर सम्मानित किया गया।

इस ऐतिहासिक एवं भव्य साहित्यकार सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रो ललित कुमार त्रिपाठी ने की और मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की प्रधान संपादक डॉ अमिता दुबे रहीं।

विशिष्ट अतिथि डॉ एच पी पाण्डेय रहे। निर्णायक मंडल में लखनऊ की मधुश्री शुक्ला, प्रो रवि मिश्र और डॉ कल्पना वर्मा सम्मिलित थे।

मुख्य अतिथि ने साहित्यकार के लेखन को स्वस्थ समाज के लिए आवश्यक बताया। विशिष्ट अतिथि ने स्वस्थ समाज के निर्माण में साहित्य की भूमिका पर बल दिया।

अध्यक्ष ने ऐसे आयोजनों की महत्ता बताते हुए साहित्य को समाज का दर्पण बताया। अध्यक्ष महोदय ने विश्वविद्यालय की तरफ से आयोजक रंजन पाण्डेय और डॉ आदित्य नारायण सिंह का सम्मान किया।

कार्यक्रम में गुजरात की एकता अमित व्यास, उड़ीसा के दिनेश कुमार माली, चंडीगढ़ के अजय सिंह राणा, छत्तीसगढ़ की तुलसी देवी तिवारी, पूना की पद्माक्षी शुक्ला, हरियाणा के त्रिलोक चंद फतेहपुरी, भोपाल की डॉ अनीता सिंह चौहान एवं गोकुल सोनी, मुज्जफर इकबाल सहित रांची से आए अंकुश्री, बस्ती के लाल देवेंद्र कुमार, प्रयागराज के डा० भगवान प्रसाद उपाध्याय, ब्रह्मानंद मिश्र, स्नेह सुधा, संपदा मिश्रा आदि को उनकी चयनित पुस्तकों पर सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र, मोती माला और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन लेखक रंजन पाण्डेय ने किया। डॉ आदित्य सिंह ने संस्था के कार्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में पूनम पाण्डेय,विभा सिंह, प्रो अशोक पाण्डेय, हर्षित, आश्विन, ईशान, प्रियम, रामदेव मिश्र, विष्णुदत्त, मंजुला, नीतू, सृष्टि, आनंद मिश्र अनिल, विजय, प्रदीप चित्रांशी, उमेश श्रीवास्तव, ननकऊ, डी डी जोशी, संजय बोस प्रदीप सिंह, डा राम लखन चौरसिया, वागीश, राकेश मालवीय, मुस्कान, श्रीमती कमला पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button