ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा... स्वामी करपात्री महाराज जैव विविधता पार्क चिलबिला में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया भव्य आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु मां बेल्हा देवी धाम में योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्... प्रतापगढ़ वृद्धाश्रम में केक काटकर और भोजन-फल वितरण करके मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन। 'समग्र चेतना महोत्सव' में धर्म, राष्ट्र, प्रकृति और समाज पर हुआ गहन मंथन। देश भर में सवर्ण संग्राम यात्रा निकालने की तैयारी। यूजीसी कानून उतरप्रदेश तो छोड़िए देश के किसी भी राज्य में लागू नहि होने देंगे: कुंवर हरिवंश सिंह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का 12 स्वर्णिम वर्ष रहा- ठाकुर प्... लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिले बाबागंज विधायक विनोद सरोज जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी
देश

5S Farm को मिलेनियम फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड 2025 में ‘नेचुरल फार्मिंग उत्कृष्टता सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार 5S Farm (Jaipur ) के मिलेट शरबत और मिलेट ड्रिंक्स के नवाचार, प्राकृतिक खेती के प्रति प्रतिबद्धता और सतत प्रयासों की मान्यता है।

5S Farm को मिलेनियम फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड 2025 में ‘नेचुरल फार्मिंग उत्कृष्टता सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली, 10 दिसंबर 2025

यह पुरस्कार 5S Farm (Jaipur ) के मिलेट शरबत और मिलेट ड्रिंक्स के नवाचार, प्राकृतिक खेती के प्रति प्रतिबद्धता और सतत प्रयासों की मान्यता है।

नई दिल्ली स्थित पूसा इंस्टीट्यूट के मेला ग्राउंड में आयोजित इस भव्य समारोह में कृषि जागरण संस्थान के नेतृत्व में देशभर के किसानों, वैज्ञानिकों और कृषि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया।

सम्मान वितरण मिस्टर रिकी थापर (जॉइंट सेक्रेटरी, पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया) और अलयोना वासयुनिना (डायरेक्टर, इंटरनेशनल अफेयर एंड कॉरपोरेशन, प्रो याबलोको, रूस) द्वारा किया गया।

5S Farm के संस्थापक राहुल शर्मा ने पुरस्कार ग्रहण करते हुए कहा कि
“यह सम्मान केवल हमारी टीम का नहीं, बल्कि उन हजारों उपभोक्ताओं और किसानों का है, जिन्होंने हमारे मिलेट आधारित उत्पादों और प्राकृतिक खेती के प्रयासों में साथ दिया। हमारा उद्देश्य सिर्फ उत्पाद बनाना नहीं, बल्कि स्वस्थ, रसायन-मुक्त और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना है।”

उल्लेखनीय है कि 5S Farm ने अपने मिलेट शरबत और मिलेट ड्रिंक्स के नवाचार से न केवल स्वाद और स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया है, बल्कि स्थानीय किसानों के लिए आय के नए अवसर भी उत्पन्न किए हैं।

इन उत्पादों के माध्यम से 5S Farm ने यह सिद्ध किया है कि प्राकृतिक कृषि और नवाचार हाथ में हाथ डालकर समाज और पर्यावरण के लिए स्थायी लाभ ला सकते हैं।

श्री राहुल शर्मा ने कहा कि इस पुरस्कार से 5S Farm को राष्ट्रीय स्तर पर प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अपने प्रयासों की मान्यता मिली है और यह संस्था अपने सतत कृषि, जैविक उत्पाद और ग्रामीण सशक्तिकरण के कार्यों को और भी बढ़ावा देने के लिए प्रेरित है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button