ब्रेकिंग
श्रमिक चेतना के प्रतीक स्व.रघुवीर सिंह पवन की रचना 'लाल सितारा' का हुआ लोकार्पण। मासूम अरपित को निगल गई नहर की गहराई: 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत से गांव में मातम राजा भइया ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली परियावां-लवाना मार्ग का शिलान्यास। लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी श... अजगरा पुरातत्व संग्रहालय में रखी प्राचीन पांडुलिपियों का परीक्षण। स्वास्थ्य के क्षेत्र में में डाॅ. अलका तिवारी का योगदान अविस्मणीय- एसडीएम प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: डाला पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, राजा भइया ने पहुंचाया अस्पताल प्रतापगढ़ में हैवानियत: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर हत्या, शव पेड़ से लटकाया कबीर शांति मिशन का 36वाँ स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ। मंगलवार 28 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन को प्रतापगढ़ में दिखाई जाएगी हरी झंडी।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

उल्लास के साथ कुण्डा मे मनाई गयी ईद अमन चैन की मांगी दुवा

कुण्डा समेत क्षेत्र कई स्थानों पर पढ़ी गयी नमाज गले मिलकर दे रहे ईद की बधाई

उल्लास के साथ कुण्डा मे मनाई गयी ईद अमन चैन की मांगी दुवा

कुण्डा समेत क्षेत्र कई स्थानों पर पढ़ी गयी नमाज गले मिलकर दे रहे ईद की बधाई

प्रतापगढ़, इस बार की ईद कुछ विशेष पैगाम लेकर आयी। संभल की कहानी के और राणा संगबके नाम पर अलग अलग बयानों के बाद देश मे एक अनोखा माहौल बनकर खड़ा हुआ था। इसी बीच ईद के त्योहार को देखते हुए किस्से कहानी आम हो रहे थे लेकिन आज जिस शानदार अंदाज मे ईद मनाई जा रही है उसे देखकर तो यही लगता है कि बातें सिर्फ माहौल ही बना सकती है मिजाज नही, आज देश भर मे शांतिप्रिय अंदाज मे ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। प्रतापगढ़ जनपद के


कुण्डा तहसील मे शिद्द्त से मनाई गयी ईद लोग नमाज के बाद गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दिये और अमन चैन की दुवा मांगी। कुण्डा कस्बे मे स्टेशन के पास स्थित ईदगाह मे सामूहिक नमाज अदा की गयी। जहां कस्बे के लोगो ने नमाज पढ़कर एक दूसरे को ईद की बधाई दिया। जानू भाई, नसर अहमद, कौसर भाई, वसीम अघिया, मुनववर, पप्पू खान, आकीद खान बसवाही, शानू प्रधान, पप्पू कैमा, सुल्तान गौसिया, आदि ने लोगों को ईद कि बधाई
बाघराय थाना क्षेत्र मे बिहार बाजार स्थित ईदगाह मे नमाज अदा की गयी। लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दिया। मोईन जाफरी, नसीम भाई, शेबू, कमर अली, शादाब भाई, आदि ने लोगों को ईद कि बधाई दिया। मानिकपुर ईदगाह मे भी भारी संख्या मे इबादत गारों ने नमाज पढ़ कर मुल्क के लिए दुवा मांगी। तहसील के विख्यात मुस्लिम गांव बरई मे इदगाह मे नमाज के बाद ईद की मुबारक बाद दी गयी, ग्राम प्रधान भुट्टो हाफिज अपने समर्थको के साथ ईद की बधाई ग्रामीणों को दी गयी।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button