उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला संपन्न हुई।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री रमाशंकर शुक्ल उपस्थित रहे तथा कार्यशाला का संचालन रामानंद मिश्रा ने किया।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला संपन्न हुई।
डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 21 फरवरी।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री रमाशंकर शुक्ल उपस्थित रहे तथा कार्यशाला का संचालन रामानंद मिश्रा ने किया।
जनपद के जिला मंत्री एवं विकासखंड मांधाता के सम्मानित अध्यक्ष श्री विनय सिंह भी मौजूद रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष श्री रमाशंकर शुक्ल ने कहा कि आज सभी शिक्षक साथियों को एकजुट होने की आवश्यकता है जिस प्रकार से सरकार द्वारा शिक्षकों के हितों की अनदेखी की जा रही है तथा असंवैधानिक कानून के द्वारा शिक्षकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है जिसके कारण शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है और लगातार अनेक प्रकार के ऐप विकसित करके अनावश्यक सूचनाओं का बोझ शिक्षकों के ऊपर डाला जा रहा है। जिससे शिक्षकों का मूल कार्य प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व ने आवाहन किया है कि सभी शिक्षक एक जुट होकर 22 फरवरी 2026 को शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर ट्वीट करेंगे। तथा 23 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे।
इसी क्रम में दिनांक 26 फरवरी 2026 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष दोपहर 1:00 बजे से 4:00 तक धरना देंगे तथा पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्रीजी को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ के जिला मंत्री एवं मांधाता के अध्यक्ष श्री विनय सिंह ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया तथा आवाहन किया कि आगामी आंदोलन के सभी चरणों में पूरा विकासखंड पूरी सहभागिता करेगा। और 26 फरवरी 2026 को होने वाले धरने में मांधाता विकासखंड के सभी शिक्षक उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर रमेश मिश्रा, महेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, प्रेम कुमार, अरुण कुमार सिंह,दिनेश मौर्य, रमेश बहादुर सिंह, राकेश बहादुर सिंह, आशीष शुक्ला, शिव प्रकाश, समीम, रमाशंकर, राजकमल,राजेंद्र, शिवभूषण, मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में ब्लॉक संसाधन केंद्र विकासखंड बिहार में भी खंड कार्य समिति एवं संघर्ष समिति की कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश से प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री रमाशंकर शुक्ल व जिला मंत्री श्री विनय सिंह उपस्थित रहे।
कार्यशाला का संचालन प्रभा शंकर पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर बिहार विकासखंड के सम्मानित मंत्री श्री बालेंद्र शुक्ला व कोषाध्यक्ष मोहम्मद साबान उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री श्री विनय सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रकरण पर हम सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना पड़ेगा प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर हम सभी शिक्षक साथी एक स्वर में एक आवाज में संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा और प्रांत से जो निर्देश मिलेगा उसके अनुसार हम अपनी रणनीति के तहत टीईटी के विरोध में लगातार संघर्ष करेंगे। किसी भी नियुक्ति का आधार विज्ञापन होता है सेवाकाल के दौरान भर्ती के नए नियम पूर्व के शिक्षकों कर्मचारियों पर लागू नहीं होता है इस प्रकार से सरकार शिक्षकों के साथ घोर अन्याय कर रही है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ विकासखंड बिहार के मंत्री बालेन्द्र शुक्ला ने सभी अतिथियों का सभी शिक्षक साथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया तथा आवाहन किया हम सभी लोग एकजुट होकर प्रांतीय नेतृत्व का जो भी आवाहन होगा कंधे से कंधा मिलाकर कदम से कदम मिलाकर संघर्ष करेंगे।
इस अवसर पर राघवेंद्र मिश्रा, अतुल मिश्रा, आशुतोष गुप्ता , उमेंद्र तिवारी, सूर्यदेव, आनंद, वाहिद खान, नीरज मिश्रा, धर्मेंद्र, प्रभात मिश्रा, शशिकांत, कृष्ण कुमार, रविंद्र, अखिलेश सिंह, विनोद कुमार, नियाजुल्लाह, आलोक रंजन आदि उपस्थित रहे।



