ब्रेकिंग
मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक... फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग। नकल माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानून बनाने की मांग। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभात पाठक क्लासेज लखनऊ में छात्र-छात्राओं से संवाद किया।
उत्तरप्रदेशगोण्डा

गोंडा में पुलिस और शातिर बदमाश पुजारी के बीच मुठभेड़,पुजारी गिरफ्तार

गोंडा। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश पुजारी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुई, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूट और चोरी के सोने और चांदी के जेवरात, 12,000 नगद और एक मोटरसाइकिल गाड़ी बरामद की है।

आरोपी पुजारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर देहात कोतवाली क्षेत्र और धानेपुर थाना क्षेत्र में कई चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। पीड़ितों ने देहात कोतवाली और धानेपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

मुठभेड़ में बदमाश को ले जाती पुलिस

एसपी विनीत जायसवाल ने इस मामले में एसओजी, सर्विलांस और अन्य पुलिस टीमों को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार करने के बाद उसे इलाज के लिए गोंडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button