ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्य... महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन की जयंती ... मिर्ज़ापुर का प्राकृतिक सौंदर्य 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को लखनऊ में दिखाया जाएगा। सेवा ही संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वा... पितरों का श्राद्ध अहो सौभाग्य हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह में कविगोष्ठी का आयोजन हुआ। कचेहरी में अड्डा जमाए फर्जी वक़ीलों से कब्जा मुक्त के निर्देश कड़ाई से अचार संहिता अनुपालन के लिए प्रतापगढ़ में गठित हुई टीमें  मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, भारी बारिश में पुलिस ने कांग्रेसियों... राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में शिव शंकर तिवारी "सोहगौरा" को राष्ट्रीय "हिन्दी भक्त सम्मान" 2026
उत्तरप्रदेशलखनऊ

राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान।

राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के पावन अवसर पर एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन और फीनिक्स पलासियो के संयुक्त तत्वावधान में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
लखनऊ, 1 जुलाई।

राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के पावन अवसर पर एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन और फीनिक्स पलासियो के संयुक्त तत्वावधान में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट और अतुलनीय योगदान देने वाले डॉक्टरों को स्मृति चिह्न और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉक्टरों के निस्वार्थ सेवा भाव और समाज के प्रति उनके समर्पण की सराहना की गई।

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ पदाधिकारी व चिकित्सकों की मौजूदगी से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ गई।

इस अवसर पर धरती के भगवान माने जाने वाले चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मुख्य रूप से फीनिक्स पलासियो के मार्केटिंग हेड विनय सहाने भी उपस्थित रहे।

एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन के राष्ट्रीय समन्वयक हिमांशु पांडेय ने बताया कि भारत में हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि यह दिन महान चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि देने और चिकित्सा जगत में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि डॉ. बिधान चंद्र रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था और संयोग से 1 जुलाई 1962 को ही उनका निधन भी हुआ था। चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें 1961 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button