ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

त्रिवेणी, हरिशंकरी और पंचवटी का पौधारोपण किया गया।

पंचवटी विकास समिति लालगंज, रायबरेली और सद्भावना फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में 'सद्भावना आश्रम' छतऊपुर परिसर में त्रिवेणी, हरिशंकरी तथा पंचवटी पौधारोपण कार्य संपन्न किया गया।

त्रिवेणी, हरिशंकरी और पंचवटी का पौधारोपण किया गया।

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 19 अक्टूबर।

पंचवटी विकास समिति लालगंज, रायबरेली और सद्भावना फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सद्भावना आश्रम’ छतऊपुर परिसर में त्रिवेणी, हरिशंकरी तथा पंचवटी पौधारोपण कार्य संपन्न किया गया।

प्रतापगढ़ जनपद के प्रमुख शिक्षाविद और ‘सद्भावना फाउण्डेशन’ के संस्थापक डॉ. शक्ति कुमार पाण्डेय ने लालगंज अझारा के निकट अपने सद्भावना आश्रम, छतऊपुर में ‘पंचवटी और त्रिवेणी’ पौधारोपण के अवसर पर उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि भयंकर भूमंडलीय ताप वृद्धि से पृथ्वी के पारितंत्र में अभूतपूर्व संकट उत्पन्न हो गया है‌‌। इसके कारण जन्तु और वनस्पति जगत को अपूरणीय क्षति हो रही है, जलस्रोत सूख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हिमनद पिघलने की गति इतनी बढ़ गई है कि उनके अस्तित्व पर ही संकट उत्पन्न हो गया है।

डा० पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 2024 में गर्मी के दिनों की संख्या 41 दिन बढ़ गई थी, जिसके 57 दिन तक बढ़ जाने का वैज्ञानिकों को अनुमान है। इनसे उत्पन्न समस्याओं के निदान के लिए अधिकाधिक वनाच्छादन कर वृक्षों को संरक्षित करना ही एकमेव निदान है।

उन्होंने बताया कि पंचवटी विकास समिति द्वारा इस दिशा में किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। संस्था द्वारा पंचवटी, त्रिवेणी और हरिशंकरी पौधारोपण में दीर्घजीवी पौधे- बरगद, पीपल, पाकर, गूलर, नीम आदि लगाए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि रायबरेली व निकटवर्ती जनपदों में, हरीतिमा संवर्धन के लिए ‘पंचवटी विकास समिति’ स्तुत्य कार्य कर रही है।

इस अवसर पर, पंचवटी के सचिव डॉ महादेव सिंह, कोषाध्यक्ष राम गुलाम सविता, संरक्षक हनुमन्त सिंह, संत बहादुर सिंह ‘काकू’ अमरपाल सिंह, अनिल सिंह चौहान, और चंद्रेश रोज आदि ने मेरे साथ मंत्रोच्चार के साथ 2 बरगद, 2 पीपल, 2 पाकर 1 नीम,1 गूलर आदि पौधों का रोपण और संरक्षण किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button