ब्रेकिंग
65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला। बदलते परिदृश्य में कैसे रहें सुरक्षित? प्रधानाचार्य परिषद ने किया जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाली 'सद्बुद्धि यात्रा। प्रतापगढ़ कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रणनीति। पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह को दी गई...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने देखा अजगरा का पुरातत्व संग्रहालय

इस दौरान संग्रहालय के संस्थापक डॉ.राजेश कुमार पाण्डेय उर्फ 'निर्झर प्रतापगढ़ी' ने उन्हें अवशेषों के मिलने के स्थान व स्थिति-परिस्थिति के बारे में जानकारी दिया।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने देखा अजगरा का पुरातत्व संग्रहालय

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 16 मई।

इस दौरान संग्रहालय के संस्थापक डॉ.राजेश कुमार पाण्डेय उर्फ ‘निर्झर प्रतापगढ़ी’ ने उन्हें अवशेषों के मिलने के स्थान व स्थिति-परिस्थिति के बारे में जानकारी दिया।

टीम ने प्रतापगढ़ जनपद के यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल अजगरा स्थित निर्झर प्रतापगढ़ी पुरातत्व एवं लोक -कला संग्रहालय में सुरक्षित रखे गये हजारों वर्ष पुराने अनेक प्रकार व विभिन्न कालों के सिक्कों, प्रस्तर व मिट्टी की मूर्तियों, औजारों, खिलौनों, मृद्भांडों,
मुहरों, अलंकृत -अनलंकृत
ईंटों, पांडुलिपियों, एवं जीवाश्मों
के अवलोकन किया।

पुरातत्व सामग्री के परीक्षण हेतु भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सारनाथ मंडल की टीम ने श्री श्याम लाल क.सहा.सचिवालय एवं आशीष कुमार यादव एम.जे.यस.के नेतृत्व में अजगरा पौराणिक स्थल, पौराणिक सरोवर, व संग्रहालय का विधिवत अवलोकन कर संग्रहालय के भवन विस्तार एवं पुरावशेषों की सुरक्षा हेतु शीशे के आधुनिक शोकेस होने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस दौरान संग्रहालय के संस्थापक डॉ.राजेश कुमार पाण्डेय उर्फ निर्झर प्रतापगढ़ी ने उन्हें यह भी बताया कि शासन या किसी एन.जी.ओ.से अभी तक इस संग्रहालय को किसी प्रकार की वित्तीय मदद नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि देखने आने वालों से भी कोई शुल्क न लेकर इसका खर्च वे स्वयं वहन करते हैं।

पुरातत्वविदों की टीम ने ने उनके इस संग्रह कार्य, संरक्षण एवं निःस्वार्थ योगदान की सराहना किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button