ब्रेकिंग
लिंक से द ग्रेट अजगरा डिबेट में बनो प्रतिभागी तहसील बार एसोसिएशन सदर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगा द अजगरा डिबेट : डी एम अभिषेक पाण्डेय 11 सितंबर को हमीरपुर में 723 स्थलों पर हरिशंकरी रोपण संवेदना महिला उत्थान समिति की मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न, अनामिका को प्रथम स्थान  करौधाही स्कूल में भंडारा शनिवार को अजगरा ईवेंट में द ग्रेट अजगरा डिबेट! मंच पर होंगे जिले के सुपर एट संगठन सृजन अभियान के तहत प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सड़वा चण्डिका ब्लॉक व मंगरौरा ब्लॉक में बैठके... कान्हा इन्फ्राटेक ग्रुप के नवीन आफिस का उद्घाटन। बकुलाही नदी जल समस्या का प्रकृति नें निकाला समाधान
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जिला स्तरीय “संविधान बचाओ रैली” की तैयारी बैठक सम्पन्न।

सभी कांग्रेसियों को कल दिनांक 06/05/2025 को दिन में 11:00 बजे जिला पंचायत, अम्बेडकर चौराहे पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आवाहन किया गया।

जिला स्तरीय “संविधान बचाओ रैली” की तैयारी बैठक सम्पन्न।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 5 मई।

सभी कांग्रेसियों को कल दिनांक 06/05/2025 को दिन में 11:00 बजे जिला पंचायत, अम्बेडकर चौराहे पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आवाहन किया गया।

कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा,अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकरंद शुक्ला, आरटीआई जिला अध्यक्ष शिवम मिश्रा ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की गई l

जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देश पर जिला स्तरीय “संविधान बचाओ रैली” का आयोजन कल किया जाएगा l जिला पंचायत से पुलिस लाइन चौराहा, राजपाल टंकी चौराहा, ट्रेज़री चौराहा, पीडब्लूडी ऑफिस, जिला अधिकारी कैंप कार्यालय से जिला पंचायत में सभा के आयोजन के साथ “संविधान बचाओ सम्मेलन” का कार्यक्रम किया जाना निश्चित किया गया है।

कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने कहा कि “संविधान बचाओ रैली” में मुख्य वक्त के रूप में कांग्रेस सेवादल की प्रदेश प्रभारी श्रीमती कल्पना भटनागर जी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.प्रमोद पाण्डेय जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश प्रभारी महासचिव मुकुंद तिवारी जी, निवर्तमान प्रदेश प्रभारी सचिव राकेश मौर्य जी, सेवादल मध्य जोन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील तिवारी जी का आगमन हो रहा है l
जिला उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि “संविधान बचाओ रैली” में जनपद के कोने कोने से कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button