ब्रेकिंग
छात्रों की समस्याओं पर एन एस यू आई ने कुलपति से वार्ता किया। राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,14 मार्च को राष्ट्रीय लो... पुलिस ने 14 लाख रुपये की कीमत के 93 गुमशुदा मोबाइल फोन किया बरामद,एसपी ने असली मालिको सौंपे मोबाइल फ... आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध...
Uncategorized

चित्रकूट: शराब पार्टी के दौरान अवैध तमंचे से फायर, नशे में धुत युवक को लगी गोली

अचानक फायर होने से गांव में हड़कंप मच गया।

रिपोर्ट -रणदीप पांडेय( संवाददाता )

चित्रकूट,31 दिसंबर। चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में एक युवक के अवैध तमंचे से अचानक फायर होने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल सोनपुर रेफर कर दिया गया।

चित्रकूट
Oplus_131072

 

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर गांव में एक पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें एक युवक शराब के नशे में धुत होकर मजे ले रहा था। तभी उसके अवैध तमंचे से अचानक फायर हो गया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल सोनपुर रेफर कर दिया गया।

इस मामले में युवक के घर वालों और ग्रामीणों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। लेकिन जब यह मामला मीडिया में सामने आया, तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी। चित्रकूट के एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने युवक के घर वालों और ग्रामीणों से पूछताछ की है और आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button