ब्रेकिंग
कैदियों को बँधी जेल में राखी! दिखा भावनाओं का संगम स्वास्थ्य विभाग की एक बार फिर से थू थू एसडीएम की बेटी का लगाए एक्सपायरी इंजेक्शन सावन मेला 2026 समापन पर बाबा भयहरणनाथ धाम में मनाया गया बकुलाही नदी पुनरोद्धार दिवस। युधिष्ठिर खोज में यक्ष भी होंगे पुरस्कृत! घोषित होगा यक्ष प्रश्न? क्या मुस्लिम! क्या हिन्दू! सभी बहनों नें भाजपा नेता डॉ आशुतोष त्रिपाठी को राखी बाँधी   साहित्य की सुरमयी शाम में याद किये गये स्व.पं.रामयज्ञ पाण्डेय। 29 को 29 जगहों पर क्रीड़ा भारती द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन नेपाल बाढ़ को प्रकृति का प्रकोप भविष्य के चिंता जनक : दलाई लामा उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने उठाईं जलभराव और बिजली की समस्याएं गाय आरती एवं भंडारा सनातनी संदेश : आलोक आजाद
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़: नहर में पानी न आने से किसान परेशान, भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह रिंटू के नेतृत्व में प्रदर्शन

प्रतापगढ़: नहर में पानी न आने से किसान परेशान, भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह रिंटू के नेतृत्व में प्रदर्शन

प्रतापगढ़। ममानधाता ब्लॉक अंतर्गत प्रतापगढ़ रजबहा से निकली विश्वनाथगंज रजबहा में लंबे समय से पानी न आने पर किसानों में आक्रोश भड़क गया। रविवार को भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह रिंटू के नेतृत्व में किसानों ने नहर विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

किसानों ने आरोप लगाया कि नहर सूखी पड़ी है और उसमें झाड़ियां उग आई हैं। परिणामस्वरूप बुआपुर, पनियारी, अंतपुर, धनीपुर, अकोढ़िया, मदरा, गाल्हनपुर, पूरे अजमेरशाह, पूरे खरगराय, भावलपुर, भवानीपुर, शेखनपुर समेत दर्जनों गांवों की धान की खेती संकट में है।

अजय प्रताप सिंह रिंटू ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से हेड से टेल तक पानी नहीं पहुंचा। बारिश के बाद अब सिंचाई का सही समय है, मगर नहर में पानी न होने से खेत सूख रहे हैं, दरारें पड़ रही हैं, और किसानों को भारी नुकसान का खतरा है।

ग्राम प्रधान भागीरथी सिंह, पूर्व प्रधान राधेश्याम सिंह, तथा ग्रामीण राजेश यादव, फौजदार सिंह, राम नारायण, आनन्द शुक्ल, महेंद्र कुमार, हिमांशु गुप्ता, विजय कुमार ने भी नहर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और समस्या का त्वरित समाधान मांगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button