ब्रेकिंग
शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार! 2 अक्टूबर को जन्मे शास्त्री और गाँधी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने फेंकने में थे आँधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्य... महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन की जयंती ... मिर्ज़ापुर का प्राकृतिक सौंदर्य 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को लखनऊ में दिखाया जाएगा। सेवा ही संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वा... पितरों का श्राद्ध अहो सौभाग्य हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह में कविगोष्ठी का आयोजन हुआ। कचेहरी में अड्डा जमाए फर्जी वक़ीलों से कब्जा मुक्त के निर्देश
उत्तरप्रदेशलखनऊ

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, भारी बारिश में पुलिस ने कांग्रेसियों को सड़क पर घसीटा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन उग्र हो गया। कार्यकर्ता "वोट चोर" के नारे लगा रहे थे।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, भारी बारिश में पुलिस ने कांग्रेसियों को सड़क पर घसीटा।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
लखनऊ, 27 सितंबर।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन उग्र हो गया। कार्यकर्ता “वोट चोर” के नारे लगा रहे थे।

प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग AICC श्री राजेंद्र पाल गौतम जी के नेतृत्व में, प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी एवं नेता विधानमंडल दल श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी की उपस्थिति में हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।

भारी बारिश के बीच पुलिस कार्यकर्ताओं के साथ बर्बरता कर रही थी। वीडियो में उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी को पुलिस द्वारा जमीन पर गिराकर, हाथ-पैर पकड़कर घसीटते हुए बस में भरा गया।

पुलिस सैकड़ो नेताओं को लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन ले गई और डिटेन कर दिया। इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

डिटेन होने के बाद कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता एवं रामपुर खास की लोकप्रिय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब सब कुछ साफ हो गया है तो कार्यवाही में देरी क्यों?

उन्होंने मांग किया कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, 2023 के बाद जो भी चुनाव हुए हैं सबको रद्द किया जाए, ज्ञानेश कुमार को मुकदमा चलाकर जेल भेज जाए।

डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा, “याचना नहीं, अब रण होगा। संघर्ष बहुत भीषण होगा। जिन्हें लगता है हिरासत में लेकर, घसीटकर आवाज़ दबा देंगे, वो ग़लतफहमी में हैं। यह आत्मविश्वास सत्ता के दमन पर सच की जीत का शंखनाद है। चुनाव में हेराफेरी करने वाले हर चेहरे को बेनकाब करने तक यह जंग जारी रहेगी!”

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button