ब्रेकिंग
चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न। राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ संपन्न, विशम्भर शर्मा बने अध्यक्ष तुलसीसदन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य रूप से हुआ आयोजन एन.एम.ओ. काशी प्रांत के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन विनय त्रिपाठी बने DIG CRPF, विशेष समारोह का हुआ आयोजन  गोमती उत्सव समिति, लखनऊ द्वारा 13, 14 व 15 नवम्बर को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गोमती उत्सव-...
Global भारत न्यूज़Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

स्वर्ण व्यवसायी के साथ मारपीट घटना से आक्रोशित व्यापारिओं ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम

सोमवार को व्यापारी और ग्राहक मे हुआ था विवाद मंगलवार को समझौते के दौरान हमला,

स्वर्ण व्यवसायी के साथ मारपीट घटना से आक्रोशित व्यापारिओं ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम

 

सोमवार को व्यापारी और ग्राहक मे हुआ था विवाद मंगलवार को समझौते के दौरान हमला, कुंडा के व्यापारी पंहुचे कोतवाली पुलिस ने आश्वस्त किया की आरोपी जल्द होंगे गिरफ्त मे

 

प्रतापगढ़। कुंडा कस्बे के स्वर्ण व्यवसायी पर हमले के मामले मे अभी तक कोई गिरफ्तारी न होने के चलते कस्बे के व्यापरी थाने पंहुचे। पुलिस ने आक्रोशित व्यापारियों को आश्वस्त किया की जल्दी ही हमलावर गिरफ्तार कर लिए जाएगे। पुलिस के समझाने से व्यापरिओ ने 48 घंटे का समय दिया है की आरोपिओ को गिरफ्तार किया जाए। फिलहाल घटना के तीसरे दिन आज से व्यापारी अपना काम धाम शुरु कर दिये।

क्या था पूरा मामला

कुंडा कस्बे मे सर्राफा की दुकान चलाने वाले युवक नीरज केसरी के साथ हुयी मारपीट की घटना ने बाजार मे तनाव फैला हुआ था । घटना के दिन सूचना के बाद पंहुची कुंडा पुलिस ने घायल नीरज को सीएचसी कुंडा पंहुचाया जहाँ उसकी चोट देखते हुए उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 21 अप्रैल दोपहर के समय कुंडा मेन चौराहा के पास स्थित काशी मार्केट के बगल में नीरज ज्वेलर्स की दुकान पर कृष्णानंद त्रिपाठी पुत्र छेदीलाल त्रिपाठी निवासी शहाबपुर थाना कुंडा जनपद प्रतापगढ़ अपनी पत्नी के साथ आभूषण को बेचने के लिए आया था। आभूषण मे शुद्धता को लेकर के दुकानदार नीरज केसरी और कृष्णानंद त्रिपाठी बीच कहासुनी और वाद विवाद हो गया था। जिसमे कृष्णानंद को हाथ मे चोट आयी, उसके बाद दोंनो लोगो के बीच उत्कर्ष मिश्रा की अगुवाई मे उभय पक्षो के साथ समझौता वार्ता की गई थी। मंगलवार को समय करीब दोपहर के 1:30 बजे छेदीलाल त्रिपाठी एवं उनके पुत्रगण उत्कर्ष मिश्रा के साथ नीरज की ज्वेलरी की दुकान जो कुंडा में चौराहा पर स्थित है पर समझौता के लिए आए थे। मध्यस्थता की शर्तों को न मानते हुए छेदीलाल त्रिपाठी व उनके पुत्र के द्वारा नीरज से पूर्व के विवाद के संबंध में पैर छूकर माफी मांगने के लिए कहा गया तो इस पर नीरज के द्वारा कहा गया कि इतना बड़ा गुनाह नहीं है कि मैं पैर छूकर के माफी मांगू। इतने में छेदीलाल त्रिपाठी एवं उनके पुत्र गणों ने नीरज के ऊपर हमला कर दिया जिससे नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नीरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा ले जाकर इलाज कराया गया था बाद मे चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। मामले मे कुंडा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही थी लेकिन देरी होते देख व्यापारिओ ने आज कुंडा कोतवाल से मुलाक़ात किया। कुंडा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने उन्हे आश्वस्त किया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दविश मार रही है जल्दी ही आरोपी गिरफ्तार कर किये जाएगे।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button