ब्रेकिंग
माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार! 2 अक्टूबर को जन्मे शास्त्री और गाँधी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने फेंकने में थे आँधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्य... महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन की जयंती ... मिर्ज़ापुर का प्राकृतिक सौंदर्य 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को लखनऊ में दिखाया जाएगा। सेवा ही संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वा... पितरों का श्राद्ध अहो सौभाग्य हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह में कविगोष्ठी का आयोजन हुआ।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पट्टी, बाबा बेलखरनाथ धाम, मंगरौरा एवं आसपुर देवसरा खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक सभागार, पट्टी में प्रमुखजन गोष्ठी का आयोजन किया गया।

प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 14 सितंबर।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पट्टी, बाबा बेलखरनाथ धाम, मंगरौरा एवं आसपुर देवसरा खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक सभागार, पट्टी में प्रमुखजन गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। गोष्ठी में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता काशी प्रांत के प्रान्त प्रचारक प्रमुख रामचंद्र जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजेश सिंह (बैजलपुर) ने की।

इस अवसर पर सह जिला संघचालक अशोक जी, विभाग गौ सेवा प्रमुख विनय जी, खण्ड संघचालक बाबा बेलखरनाथ धाम अजय सिंह (राजू) जी, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख संतराम जी एवं जिला सक्षम प्रमुख अजीत सिंह जी सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में खण्ड कार्यवाह पट्टी भार्गव जी खण्ड कार्यवाह मंगरौरा कुलभाष्कर जी, सह खण्ड कार्यवाह उमेश जी, खण्ड कार्यवाह बाबा बेलखरनाथ धाम शिवेंद्र जी, खण्ड कार्यवाह आसपुर देवसरा पुनीत जी, खण्ड शारीरिक प्रमुख पट्टी दुर्गेश तिवारी जी, प्रिंस बरनवाल जी एवं अमित पांडेय जी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की प्रमुख सहभागिता रही।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता रामचंद्र जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा एवं राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने सामाजिक समरसता, सेवा, संस्कार, संगठन एवं राष्ट्रभाव को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि समाज की एकता और संगठन ही राष्ट्र की शक्ति का आधार है तथा प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

गोष्ठी के दौरान उपस्थित स्वयंसेवकों एवं नागरिकों ने सामाजिक एकता, सेवा, राष्ट्रहित एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पण की भावना के साथ हुआ।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button