ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स... करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का ... संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए।
Global भारत न्यूज़अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ पुलिस के ऑपरेशन दस्तक से पुराने अपराधियों में हड़कंप

थाना वाइज डेटा बनाकर त्रिनेत्र ऐप पर अपलोड कर रही पुलिस, कुंडा थाना प्रभारी ने बीते तीन दिन में 29 पुराने खिलाड़ियों को थाने बुलाकर दिया दस्तक

प्रतापगढ़ पुलिस के ऑपरेशन दस्तक से पुराने अपराधियों में हड़कंप

थाना वाइज डेटा बनाकर त्रिनेत्र ऐप पर अपलोड कर रही पुलिस, कुंडा थाना प्रभारी ने बीते तीन दिन में 29 पुराने खिलाड़ियों को थाने बुलाकर दिया दस्तक

प्रतापगढ़, पुलिस के ऑपरेशन दस्तक के तहत अतीत में अपराधी रहे पुराने खिलाड़ियों का विंदुवार डेटा इकट्ठा कर रही है। जिनके नाम पर कभी भी गंभीर अपराध दर्ज था उन्हें पुलिस ऑपरेशन दस्तक के तहत थाने तलब कर रही है। पुलिस के इस कदम से अपराध के सागर के खिलाड़ी जो आम लोगों में रहकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर दुबके रहते है उनमें कोहराम मचा हुआ है। कुंडा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक की दिशानिर्देशन में सीओ कुंडा की निगहबानी में बीते 3 दिनों में कुल 29 ऐसे अपराधियों को थाने लाकर उनका पूरा विवरण इकट्ठा किया। इनके आधार कार्ड समेत मोबाइल नंबर, उनके आवाज ध्वनि और वर्तमान में उनके क्रिया कलाप की जांच कर 29 लोगों का सम्पूर्ण विवरण त्रिनेत्र ऐप पर अपलोड करवाया। थाना प्रभारी अवन दीक्षित ने बताया कि इससे न सिर्फ पुराने अपराधियों की वर्तमान गतिविधि की जानकारी के साथ इनका पूरा विवरण त्रिनेत्र पर फोटो सहित डालने से इनकी सर्चिंग आसान रहेगी। किसी अपराध करने की हालत में इन तक पुलिस जल्दी पहुंच पाएगी। पुलिस के इस कदम से पुराने चावल कुलबुला गए है क्यों कि किसी का भी पोर्टल पर विवरण अपलोड होने के कारण पुलिस जब चाहेगी दबोच लेगी।
प्रदेश की सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जो भी अभियान छेड़े हुए है उसके तहत प्रतापगढ़ पुलिस की कार्यवाहियां भी शानदार कही जा सकती है। वर्तमान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर जी ने भी आते ही उसी क्रम को आगे बढ़ाया जो पूर्व पुलिस कप्तान डॉ अनिल कुमार ने शुरू किया था।
कुल मिलाकर पुलिस की इस क्रिमिनल डिजिटलाइजेशन से अपराध में अंकुश लगेगा ऐसा कहा जा सकता है

एक ही परिवार के 3 भाई तीनों पर गैंगस्टर एक्ट और गोवध अधिनियम जैसे पुराने मामले

कुंडा थाना प्रभारी की ये कार्यवाही थाना क्षेत्र के ऐसे अपराधी जो लूट, हत्या, गोवध, और महिला संबंधित अपराधों में संलिप्त थे उनकी कुंडली खंगाल कर डिजिटल मोड में की जा रही है। वर्तमान में इनमें से कई दूसरे काम धंधों में लगे हुए है लेकिन पुराना चावल कब उबाल मारने लगे कहा नहीं जा सकता। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में नगर पंचायत कुंडा के एक ऐसे परिवार का विवरण समाज के सामने आया जो विचार योग्य विषय हो सकते है। कुंडा नगर पंचायत के इस परिवार के तीन सगे भाईयों पर गोवध और गैंगस्टर एक्ट जैसे मुकदमे दर्ज है। अब ऐसे महारथियों का पूरा विवरण और वर्तमान का पता मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड उनकी आज की फोटो जैसी जानकारियां आज से एक क्लिक पर मिल जाएगी कि अमुक गैंगस्टर या अन्य गंभीर अपराधी कौन कैसा और कहां है। पुलिस की यह कार्रवाई निश्चित ही अपराध और अपराधियों के लिए मील की पत्थर साबित होगी।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button