ब्रेकिंग
अनदेखी से नाराज़ किसानों का बिगड़ा सब्र, एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू प्रतापगढ़ में शपथ समारोह में बुलाकर MLA को रोका, गेट बंद कर अपमान, CM से शिकायत हाईवे पर मौत का तांडव: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, दंपती जिंदगी की ज... ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार शिक्षा के नाम पर धंधा: प्रतापगढ़ में धड़ल्ले से चल रहे बिना मान्यता के स्कूल, जिम्मेदार मौन रिश्वत का खेल बेनकाब!” बाघराय CHC में ₹50 हजार लेते बीपीएम अमित मिश्रा रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस क... दबंगों का कहर: घर में घुसकर दंपति पर लाठी- डंडों से हमला , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा ह... आसमान बरसता रहा… और खेत में किसान की पूरी मेहनत चुपचाप भीगती रही अचानक थम गई रेल की रफ्तार!” कानपुर रूट पर 42 दिन का ब्रेक, इंटरसिटी-पैसेंजर बंद, कुंडा–मानिकपुर–ऊंचा... संग्रामगढ़ में जियो टावर के जनरेटर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी — बड़ी लापरवाही का आरोप
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मनगढ़ समेत कुंडा में हुआ योग कार्यक्रम

छात्राओं और भक्तिधाम के रहवासियों ने दिखाया योग मुद्रा, जीवन में योग के महत्व पर डाला गया प्रकाश

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मनगढ़ समेत कुंडा में हुआ योग कार्यक्रम

 

छात्राओं और भक्तिधाम के रहवासियों ने दिखाया योग मुद्रा, जीवन में योग के महत्व पर डाला गया प्रकाश

 

प्रतापगढ़, अंतराष्ट्रीय योग दिवस में जगह जगह योग दिवस का आयोजन किया गया। कुंडा तहसील के सभी विकास खंडों में खंड विकास अधिकारियों की अगुवाई में, तहसील मुख्यालय में एसडीएम कुंडा की अगुवाई में योग दिवस का आयोजन हुआ। भक्ति धाम मनगढ़ में वहां के रहवासियों और कृपालु महिला विद्यालय की छात्राओं ने योग गुरु के निर्देशन में योग मुद्रा के विभिन्न आयाम को पूरा किया। छात्राओं को योग के विषय में जानकारी दी गई तो स्वस्थ रहने के लिए योग का जीवन में क्या महत्व होता है उसकी भी जानकारी उनसे साझा किया गया। वन विभाग ने कालाकांकर में गंगा तट पर योग दिवस का आयोजन किया। रेंजर आशीष सिंह की अगुवाई में वन कर्मियों ने योग साधना किया। वन क्षेत्राधिकारी आशीष सिंह ने योग के विषय में मौके पर मौजूद लोगों को जागरूक किया और कहा कि हमारे देश की यह विद्या आज पूरा ब्रह्मांड अपना रहा है जरूरत है देश के युवाओं को जागरूक करना और योग विद्या के प्रति उनमें जागरूकता लाना है।

केंद्र की मोदी सरकार के प्रयासों से भारत की गूढ़ प्रणाली योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया गया और 21 जून को योग दिवस की घोषणा की गया। आज योग दिवस को प्रायः सभी देशों में मान्यता दी गई और योग से होने वाले फायदे को दुनिया ने माना भी कि योग की सहायता से हम दैनिक जीवन को किस तरह स्वस्थ होता है। यही नहीं सरकारी प्रतिष्ठानों के साथ गांवों में भी योग दिवस मनाया गया। मिली जानकारी के अनुसार अब गांवों में भी योग के प्रति लोगों में निष्ठा बढ़ी है

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button