ब्रेकिंग
शिक्षा के नाम पर धंधा: प्रतापगढ़ में धड़ल्ले से चल रहे बिना मान्यता के स्कूल, जिम्मेदार मौन रिश्वत का खेल बेनकाब!” बाघराय CHC में ₹50 हजार लेते बीपीएम अमित मिश्रा रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस क... दबंगों का कहर: घर में घुसकर दंपति पर लाठी- डंडों से हमला , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा ह... आसमान बरसता रहा… और खेत में किसान की पूरी मेहनत चुपचाप भीगती रही अचानक थम गई रेल की रफ्तार!” कानपुर रूट पर 42 दिन का ब्रेक, इंटरसिटी-पैसेंजर बंद, कुंडा–मानिकपुर–ऊंचा... संग्रामगढ़ में जियो टावर के जनरेटर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी — बड़ी लापरवाही का आरोप समोसे की चाह बनी मौत का कारण: मानिकपुर स्टेशन पर चलती ट्रेन ने छीनी रिटायर्ड कर्मचारी की जिंदगी व्यवसाई के घर पर चढ़कर तांडव और आगजनी के बाद पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा शिक्षा जगत में बड़ा फैसला: यूपी में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की बल्ले-बल्ले, मानदेय में ऐतिहासिक ब... जमीन विवाद में देवर बना हैवान, भाभी को बेरहमी से पीटकर तोड़े दोनों पैर हालत गंभीर
प्रतापगढ़

डबल मर्डर का हुआ सनसनीखेज खुलासा, प्रेमी ने की थी हत्या

अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर में हुई मां बेटे की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जिले में तीन दिन पहले हुए दिल दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव में एक महिला और उसके 14 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस की तफ्तीश में जो सच सामने आया है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। अवैध संबंधों के शक और ईर्ष्या की आग में जल रहे एक शख्स ने न सिर्फ अपनी प्रेमिका की जान ली, बल्कि बेगुनाह मासूम बच्चे को भी मौत के घाट उतार दिया। आखिर क्या थी वो वजह जिसने एक प्रेमी को हैवान बना दिया?
अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव में बीती पंद्रह मार्च की रात निर्माणाधीन मकान के भीतर सो रही 45 वर्षीया शिवपती और उसके 14 वर्षीय बेटे औरभ की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मामले की जानकारी 16 मार्च को सुबह हुई थी। मृतका की बेटियों ने पड़ोसियों पर जमीन की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपों के साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने गांव के ही 30 वर्षीय रणबहादुर मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसका पिछले तीन वर्षों से मृतका से प्रेम संबन्ध चल रहा था। वो महिला के घर का सारा खर्च भी उठाता था। लेकिन वारदात वाली रात जब रणबहादुर वहां पहुंचा, तो उसने देखा कि शिवपती किसी दूसरे शख्स से वीडियो कॉल पर बात कर रही है। बस, यही बात उसे नागवार गुजरी। गुस्से में पागल रणबहादुर ने पास में रखी कुदाल उठाई और शिवपती के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। शोर सुनकर बगल में सो रहा 14 साल का गौरव जाग गया। अपनी जान बचाने और राज खुलने के डर से रणबहादुर ने मासूम गौरव को भी नहीं बख्शा और उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर स्वॉट टीम और अंतू पुलिस ने जाल बिछाया और ककरहिया मोड़ के पास से हत्यारे को दबोच लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुदाल भी बरामद कर ली है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

डबल मर्डर की घटना का खुलासा करते एसपी दीपक भूकर

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button